मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वीरवार को जीव विज्ञान के लाइफ साइंसेज क्लब के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जीव विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका पंचानी ने लाइफ साइंसेज क्लब की रूपरेखा के बारे में बताया।
डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि जीव विज्ञान हमें पर्यावरण संरक्षण की गहराइयों तथा रचनात्मक कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी दूसरे वर्ष की उज्ज्वल प्रथम, बीएससी फर्स्ट की आदित्य राणा द्वितीय और बीएससी फर्स्ट की स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार नारंग, डॉ. राधिका जमवाल, डॉ. ज्योति ठाकुर, लाइफ साइंसेज क्लब के अध्यक्ष रयान नेगी, स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर हर्ष लता, गरिमा, नताशा, विशाल उपस्थित रहे। संवाद