फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरस मामले में भोरंज के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरकाघाट पुलिस ने 843 ग्राम चरस मामले में हमीरपुर जिला निवासी दो और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इन दोनों को ही यह चरस दी जानी थी। इसके लिए उन्होंने पहले गिरफ्तार आरोपी को करीब 30 हजार रुपये दिए थे। यह चरस पधर से आरोपियों को पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते 23 जुलाई को गुप्त सूचना के माध्यम से पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने चंदैश से फतेहपुर रोड पर घंडू-नाला में एक वैन से 843 ग्राम चरस बरामद की थी। वाहन चालक पधर के जोरल निवासी मोहर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बीते शुक्रवार को जांच करते हुए पुलिस ने जिला हमीरपुर से दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान भोरंज के चमयोग निवासी विनय (40) और भोरंज के टिहरा निवासी विजय (34) के रूप में हुई है। दोनों ने यह चरस पधर निवासी व्यक्ति से मंगवाई थी। बैंक खाते की जांच पड़ताल पर ट्रांजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है। उधर, एसएचओ सरकाघाट रजनीश ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें