घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मल्यावर लिंक रोड फोरलेन, चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली तो कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान आंशुल ठाकुर (20) निवासी गांव झलेड, डाकघर पधर जिला मंडी और कपिल गौतम (31) निवासी गांव टिक्कर डाकघर बल्ह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है। स ंवाद