फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छोटी काशी में पानी की टंकियों की सफाई शुरू

विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में पेयजल टंकी की सफाई करते निगम के कर्मचारी।  स्त्रोत नगर निगम
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले नगर निगम ने लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कसर कस ली है। गोहर और सरकाघाट में पीलिया फैलने के बाद निगम सतर्क हो गया है। नगर निगम ने शहर में अपनी सभी पेयजल भंडारण वाली टंकियों की सफाई के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

शहर के खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, भ्यूली, समखेतर, सुहड़ा मोहल्ला, सौली खड्ड, टारना, स्कूल बाजार, जेलरोड, अस्पताल रोड और सेरी मंच पर सभी 60 पानी की टंकियों की सफाई की गई। इसके अलावा शहर की सभी बावड़ियों (प्राकृतिक जलस्रोत) की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। पेयजल की गुणवत्ता को जांचा जा रहा है।
सभी बावड़ियों में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जा रहा है ताकि शहर के लोगों के साथ-साथ देवी-देवताओं के साथ आने वाले हजारों देवलुओं और अन्य लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। 16 फरवरी से शहर में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो रहा है। सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया ने कहा कि पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें