फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हराबाग में चरस के साथ कांगड़ा के दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने हराबाग कैंची मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बुधवार दोपहर करीब 4 बजे एक बाइक में सवार दो युवकों से 530 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में हराबाग के पास नाका लगाया था। इस दौरान मंडी की तरफ से आई बाइक को रोक कर चालक से लाइसेंस मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। पुलिस ने उनकी बाइक और पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो बैग से 530 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी नंदपुर भटोली तहसील हरिपुर जिला कांगड़ा और अनीश निवासी दाड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें