फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेमेंट का भुगतान न होने से अब ठेकेदारों ने काम लेने किए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व में किए कार्यों का भुगतान न होने के चलते अब ठेकेदार भी नए कार्य लेने से पीछे हट रहे हैं। नाचन की तीन पंचायतों की तीन सड़कों की टारिंग, मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार ही नहीं मिल रहे हैं। अब मौसम भी ठंडा हो गया है। ऐसे में टारिंग नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

इस कारण तीन पंचायतों महादेव, दयारगी और सलवाहन के बाशिंदों को सड़कों से उठ रही धूल मिट्टी का सामना करना पड़ेगा। इन पंचायतों की सड़कों की हालत काफी खराब है। इसमें गड्डे और धूल मिट्टी उड़ना आम बात हो गई है। सड़कों के आस पास के घरों बाशिंदे धूल मिट्टी से इतने परेशान है। उन्हें इस प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्याएं हो रही हैं।
ये है सड़कें
नाचन के महादेव पंचायत महादेव-हरवानी सड़क की टारिंग का ठेका सिंगल बिड ठेकेदार के लिए हुआ है लेकिन उसने कार्य नहीं किया। अब 6 महीने से लगे इस टेंडर को पूरा करने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल पाया है। इस सड़क को पक्का करने के लिए स्वयं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे। उसी तरह सलवाहन पंचायत से गुजरने वाली नाचन की सबसे पुरानी सड़क नलसर-चुनाहन में पैच वर्क का पैसा स्वीकृत हो चुका है। मगर ठेकेदार नहीं मिल रहा है। कुछ ऐसा ही तमरोह-छलखी सड़क का है।
विज्ञापन

...
उपरोक्त सड़कों की मरम्मत और टारिंग के साथ पैचवर्क के लिए बजट है। मगर कोई भी ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। अगर यह पैसा मार्च 2026 तक नहीं खर्चा गया तो यह लैप्स हो जाएगा। आजकल तापमान गिरने से अब टारिंग और पैचवर्क करना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

-नीलमणि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग धनोटू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें