फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सुंदरनगर पुलिस को सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 4.32 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे पुंघ फोरलेन पर नाका लगाया गया था। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से 4.32 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान विन्नी निवासी मकान नंबर 459, घुमारन वाली गली आर्य समाज चौक, पटियाला (पंजाब) और निखिल निवासी नौगजा पीर हीरा कॉलोनी बहादुरगढ़ पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक तस्कर नहीं, बल्कि चरस की सप्लाई करने वाले पैडलर हो सकते हैं। बरामद मात्रा को देखते हुए पुलिस को इनके पीछे किसी बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर कुल्लू में उस स्रोत का पता लगाने में जुटी है, जहां से यह खेप लाई गई थी। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें