फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो विद्यार्थियों का मानक इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक परासर और समन्यु डोगरा ने विज्ञान नवाचार में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के विकास के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर के कक्षा 8 के दो होनहार विद्यार्थियों मयंक परासर और समन्यु डोगरा का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित मानक इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। देश भर के केंद्रीय विद्यालयों से चयनित कुल 898 विद्यार्थियों में केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर के इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग से कुल 26 परियोजनाओं का चयन हुआ है, जिनमें से दो परियोजनाएं केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर के विद्यार्थियों की हैं। इन विद्यार्थियों ने अनु ठाकुर और सतपाल के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास, जिज्ञासा और नवीन विचारों के साथ अपने प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य रामवीर मीना ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। अवार्ड के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें