फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भराड़ी स्कूल के दो विद्यार्थियों का मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के दो विद्यार्थियों कुमारी कंचना और संकेत सकलानी ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने पर विद्यार्थी को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलते हैं।
प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया। शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रक्षा ठाकुर ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी वर्ष 2020 से निरंतर इस छात्रवृत्ति परीक्षा को पास कर रहे हैं। वर्ष 2022 में छह विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास कर किसी स्कूल से अधिकतम विद्यार्थी सफल होने का रिकॉर्ड बनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें