फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर राख

Tue, 11 Oct 2016 09:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र की पंचायत सोमगाड़ में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से करीब 15 लाख का नुकसान आंका जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात सोमगाड़ पंचायत के डमशैड़ गांव में दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग से छह कमरे जल कर राख हो गए। मकान देवदार की लकड़ी से बना होने के कारण आग तेजी से फैल गई। गांव के लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीण मकान को जलने से नहीं बचा पाए। ग्राम पंचायत सोमनाचण के पूर्व वार्ड सदस्य सरनपत ने बताया कि मकान संयुक्त परिवार का था और इसमें काफी मात्रा में देवदार की लकड़ी का इस्तेमाल किया था। जिससे आग तेजी से फैल गई और छह कमरे जल कर राख हो गए।

उन्होंने बताया कि मकान डमशैड़ गांव के डोले राम, मनी राम, फागनु राम, वीर चंद और देवी राम का था। उन्होंने कहा कि जब आग लगी उस समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। ग्रामीण ने मवेशियों को बचा लिया। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। आग गांव के बीच स्थित मकान में लगी। जिससे अन्य घरों में भी आग फैलने का खतरा बना था। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


   पंचायत प्रधान जयवंती ने बताया कि आग की इस घटना में 15 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि नुकसान का जायजा लेने हलका पटवारी और कानूनगो को भेज दिया है। पीड़ितों को नियमानुसार उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें