फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में अग्निकांड में 6 परिवारों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जला

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में जला मकान। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। क्षेत्र के रड़ा गांव में सोमवार रात को 6 परिवारों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। इस मकान में छह परिवारों के 16 लोग रहते थे। उनको समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। इसके चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते रड़ा गांव के पृथ्वी चंद, कुंभकर्ण, सुशील कुमार, बलवीर, रथपाल और जगदीश के आशिया जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
रात करीब दो बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के दो वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुए। लेकिन यहां पर सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग का बड़ा वाहन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ही रुक गया। दमकल कर्मियों ने छोटे वाहन और टूल्लूपंप से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक 6 कमरे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। आग से घर में रखे बेड, कपड़े, वॉशिंग मशीन, रेफ्रीजरेटर, राशन और कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन

दमकल प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया कि अगर दमकल का बड़ा वाहन घटनास्थल पर पहुंच जाता तो नुकसान रोका जा सकता था। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड की इस बड़ी घटना के दौरान दो मंजिला स्लेटपोश मकान में 6 परिवारों के 16 लोग घर में मौजूद थे। घर की दूसरी मंजिला के रसोई घर में आग लगी।
इसके बाद आग ने 6 कमरों को चपेट में ले लिया। बताया कि अग्निकांड की घटना से प्रभावित सुशील कुमार के परिवार के चार, बलवीर के तीन, रथपाल के चार सदस्यों सहित 16 सदस्य रहते थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके साथ लगते दो घरों समेत 20 लाख रुपये की संपत्ति भी जलने से बचाई गई। दमकल कर्मियों में केंद्र प्रभारी शेर सिंह सकलानी, प्रशामक कुशल कुमार, बलदेव, पंकज, नवीन, विकास ठाकुर, बीरी सिंह ने राहत कार्य में मदद की। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें