जोगिंद्रनगर में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदार का चालान करते पीसीबी के अिाकारी। स्त्रोत
मंडी। बैन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी शिकंजा कस दिया है। जोगिंद्रनगर में बुधवार को पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने 15 दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान दो दुकानदार बैन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए।
मौके पर दोनों दुकानदारों के 4500 रुपये के चालान किए गए। दुकानों से बैन प्लास्टिक के चम्मच, कांटा और गिलास बरामद किए गए। क्षेत्रीय अधिकारी विनय ने बताया कि इस दौरान अन्य लोगों को भी बैन सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि बोर्ड ने इस साल में 40 हजार रुपये के सिंगल यूज प्लास्टिक के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। संवाद