फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले में डेंगू के दो और मरीज

Thu, 06 Oct 2016 10:35 PM IST
मंडी
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में डेंगू के दो और मामले सामने आए हैं।  ये दोनों सरकाघाट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बुधवार को भी सुंदरनगर क्षेत्र से एक डेंगू का मरीज मंडी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा है। उधर, जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


जोनल अस्पताल में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल वार्ड स्थापित किया गया है। यहां मरीजों का सही तरीके से उपचार हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी है। अस्पताल के एमएस तारा चंद ने डेंगू के मरीज दाखिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें