फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में आग लगने से दो गायों की दम घुटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल बल्ह के कैहड-राजगढ़ में आग लगने से गोशाला में बंधी दो गायों की दम घुटने से मौत हो गई है। प्रभावित विमला देवी निवासी कैहड को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पटवारी अरुध धीमान ने प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे लोगों ने गोशाला से धुआं उठता देखा। गोशाला मालिक ने जब अंदर जाकर देखा तो छत जल गई थी और अंदर धुआं ही धुआं था।
विज्ञापन

दो गाय मृत पड़ी थीं। सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें