मंडी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंडी के सेरी मंच में हिमाचल किसान सभा, सीटू, महिला समिति, नौजवान सभा और एसएफआई संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठनों ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि सात महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं।
उनकी मांगें दरकिनार की जा रही हैं। कृषि के साथ-साथ लोकतंत्र भी संकट में है। केंद्र सरकार कृषि और लोकतंत्र पर हमले कर रही है। सरकार ने जिस प्रकार के हथकंडे किसान आंदोलन को दबाने के लिए आजमाए, वे सभी फेल हो गए। किसान अपनी मुख्य मांगों को लेकर अभी भी अडिग है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने ठाना है कि जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब निर्णायक लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ी जाएगी। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, जोगिंद्र वालिया, सुरेश सरवाल, गोपेंद्र, रमेश कुमार, वीना वैद्य, संतोष आदि मौजूद रहे। संवाद