फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत करते बिजली बोर्ड के दो कर्मचारियों को लगा करंट

Sat, 25 Jun 2016 10:54 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करंट लगने से झुलसा करमचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के भोजपुर स्थित सब स्टेशन में शनिवार को बिजली के पोल पर मरम्मत के लिए चढ़े दो कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए है। कर्मचारियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरगनर ले जाया गया। जहां दोनों की हालत प्राथमिक उपचार के स्थिर है। सुंदरनगर में तैनात अधिशाषी अभियंता ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सुंदरनगर के पुराना बाजार स्थित फीडर-1 के तहत बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी मरम्मत के लिए उपमंडल के तहत बिजली की लाइनें बंद कर दी गईं। भोजपुर सब स्टेशन में फीडर-1 पर आई खराबी को लेकर लाइनमैन टेकचंद, टी-मेट सोहन लाल खंभे पर चढ़ कर मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान अचानक लाइन में करंट का जोरदार झटका लगा।  जिससे टी-मेट सोहन लाल खंभे से नीचे गिरा और लाइनमैन टेकचंद तारों के जंजाल में फंस गया। जिससे टेकचंद का शरीर काफी झुलस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर कंट्रोल रूम में तैनात तकनीकी कर्मी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुुंचे।

फायर ब्रिगेड को सूचित किया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। विद्युत मंडल के अधिशाषी अभियंता मंडी मुख्यालय में चल रही अहम बैठक को छोड़ कर कर्मियों की हालत देखने अस्पताल पहुंचे। अधिशाषी अभियंता ई. जीसी शाडिल्य ने बताया कि अचानक करंट आने से लाइन पर काम करते दो कर्मी झुलसे हैं। इस घटना की जांच के लिए विभागीय जांच कमेटी गठित की गई है। जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, तहसीलदार वेद प्रकाश ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा और प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें