फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 11.85 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाई घर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाओं के रैपर, सिरिंज और जली हुई नकदी बरामद
विज्ञापन

एक आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के तहत दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को उनके घर से 11.85 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज और जली हुई करंसी के नोट भी बरामद किए। पकड़ी गई नशे की खेप की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के घर से दो छोटी वेइंग मशीनें और सिल्वर फाइल के टुकड़े भी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मनीष बख्शी (35) और विक्रम बख्शी (47), निवासी वार्ड नंबर पांच, जोगिंद्रनगर मंडी के रूप में हुई है। थाना पुलिस आरोपियों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। मौके पर छापा मार नशा बरामद किया गया और दोनों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि विशेष टीम में एएसआई कुलतार, मुख्य आरक्षी प्रताप, कांस्टेबल संजय, अशोक, मनीष और रणजीता शामिल थे। टीम ने छापा मार कर घर में छुपाए गए नशीले पदार्थ को बरामद किया और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य कड़ियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है। उनसे सख्त पूछताछ की जाएगी और चिट्टा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को कुछ दिन पहले ही मिली थी जमानत
कुछ माह पहले ही इन भाइयों में से एक को जमानत मिली थी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि नशे का कारोबार ऑनलाइन नहीं, बल्कि नकद लेन-देन के जरिये चल रहा था। पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच भी कर रही है। एक आरोपी पर पहले भी एफआईआर दर्ज थी और जमानत मिलने के बाद वह फिर चिट्टे की तस्करी में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें