फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी की गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर की ओर से जिला स्तरीय प्रबंधन समिति का गठन
विज्ञापन

भाजपा पहले ही कर चुकी है कमेटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने चुनाव प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को संभालेगी।

चंपा ठाकुर की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार कमेटी में पांच सदस्य शामिल किए गए हैं, चेत राम ठाकुर, तोष कुमार, भूप सिंह, प्रदीप कुमार और दीपक पठानिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनावों की तिथियां तय हो चुकी हैं, इसलिए सभी नियुक्त सदस्य अपने-अपने दायित्वों का तुरंत कार्यभार संभालें और आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करें। इसके साथ ही, आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति पर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का गृह जिला है। इस कारण यहां भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, भाजपा पहले ही निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए कमेटी गठित कर चुकी है। भाजपा की जिला और प्रदेश स्तर की कमेटियां प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में जुटी हैं। अब कांग्रेस ने भी चुनाव प्रबंधन के लिए कदमताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें