फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेयजल योजना के पाइप चुराने के आरोप में दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लुधियाणा में पकड़ा ट्रक, चालक और मालिक से पूछताछ शुरू
विज्ञापन


...
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में 26 करोड़ की पेयजल योजना में इस्तेमाल होने वाले लाखों के पाइप की चोरी मामले में पुलिस ने पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्यों के दो लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि इन्होंने मच्छयाल, बसाही, द्राहल में सड़क पर रखे करीब 150 पाइप चुरा लिए। चोरी किए गए पाइप की कीमत करीब 40 से 50 लाख बताई जा रही है।
करीब दस दिन पूर्व चोरी हुए लाखों के पाइप मामले में पुलिस ने 29 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। पंजाब राज्य के लुधियाणा में एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक चालक की पहचान प्रदीप निवासी उत्तर प्रदेश जबकि ट्रक मालिक की पहचान पंजाब निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। दोनों ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराए गए पाइप को कब्जे में लेने के लिए पुलिस की विशेष टीम हिमाचल और पंजाब में छापा मा रही है। मंगलवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें दबोचने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। डीएसपी देवराज ने बताया कि चुराए गए पाइप भी जल्द पुलिस कब्जे में लेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें