फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मट्ठी बनवार में धंसने लगी जमीन, मकान करवाया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत भरौरी के वार्ड मट्ठी बनवार में स्थानीय निवासी संजीव कुमार के मकान के पास जमीन धंसने लगी है। इससे मकान में दरारें आ गई। साथ लगते घराें को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग से मकान को खाली करवाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने दूसरों के घर में शरण ली है। स्थानीय लोगों में शांता कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार, भूप सिंह, हरि नंद शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि सड़क में न निकासी नालियां बनाई गई हैं और न ही डंगे लगाए हैं। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सड़क का सारा पानी संजीव के घर से होकर बह रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में है। शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें