पुलिस ने नाका लगाकर एक पंजाब नंबर की गाड़ी में बैठे दो लोगों से 2.405 किलोग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपी पंजाब के लुधियाना निवासी हैं। औट पुलिस टीम ने पनारसा-ढलासणी संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान पीबी नंबर की एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें संदीप कुमार पुत्र यशपाल निवासी हाउस नंबर 0329 ए खन्ना तहसील एवं जिला लुधियाणा (पंजाब) तथा नवीन कुमार पुत्र भरत कुमार निवासी हाउस नंबर 215/6 खन्ना तहसील एवं जिला लुधियाना (पंजाब) बैठे थे।
वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो 405 ग्राम चरस बरामद हुई। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। संवाद