फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुतला दहन विवाद में एबीवीपी की दो कार्यकर्ताओं से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कार्यालय में बुलाकर घटना की ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पुतला दहन विवाद में पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस की जांच जारी है। शनिवार को एबीवीपी की दो छात्रा कार्यकर्ताओं के शिकायत के संबंध में एएसपी कार्यालय में पूछताछ की गई। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने दोनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं का आरोप है कि घटना के बीच उनके कपड़े फाड़े गए।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने झड़प से पहले की स्थिति, मौके पर हुए घटनाक्रम और विवाद के दौरान की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई। एएसपी ने दोनों कार्यकर्ताओं से घटना का क्रमवार विवरण लिया ताकि विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें बीते वीरवार को पुतले को लेकर पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद झड़प हुई थी। पुलिस जवान चोटिल हुआ था। जबकि छात्राओं ने भी मारपीट के आरोप लगाए थे। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के माध्यम से घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें