फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी देवी से लौट रही जीप लुढ़की, 20 छात्र घायल

Tue, 04 Oct 2016 10:21 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करसोग-छतरी सड़क पर गलैहरी के समीप हुए सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
करसोग (मंडी)।उपमंडल के तहत करसोग-छतरी सड़क पर कतांडा पंचायत के गलैहरी गांव के पास मंगलवार शाम पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।जीप में स्कूली बच्चे सवार थे। जो शिकारी माता के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में 22 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सड़क हादसे में चार छात्रों को गंभीर चोटें आई है।

जीप हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को सड़क पर पहुंचा कर 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। करसोग अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में आनन फानन में अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से घायल शंकरदेहरा के डोला राम(13), गीता(24) को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इसके अलावा हादसे में दीपिका, रोहित, पूजा, सरोज, नरेंद्र हंसा, सीमा, महेंद्र, अमरजीत, भाग चंद, सुनील, राजेंद्र, रोहन आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम विवेक चौहान व नायब तहसील रविंद्र पॉल ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को पांच हजार और आंशिक रूप से घायलों को चार हजार की फौरी राहत दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही करसोग थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें