मंडी। क्षय रोग मुक्त अभियान का शुभारंभ जिला कारागार मंडी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एनके भारद्वाज ने किया।
शिविर में सभी विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों में क्षय रोग की जांच की जाएगी। यदि कोई संभावित रोगी पाया जाएगा तो उसका संपूर्ण इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। क्षय रोग के अतिरिक्त एचआईवी, हैपेटाइटिस बी व सी, यौन रोगों की जांच भी की जाएगी।
जांच शिविर को सफल बनाने के लिए जेल प्रशासन योगदान दे रहा है। शिविर में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाॅ. अरिंदम राय, जिला कारागार के उप अधीक्षक ओपी ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम, आशा कार्यकर्ता व जेल कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे। संवाद