फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कटौला में ट्रक यूनियन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला में शुक्रवार को ट्रक यूनियन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडी ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा भी शरीक हुए। जिला अध्यक्ष ने सभी ट्रक चालकों व वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से कभी भी बदसलूकी न करें। व्यापारी हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनका मान-सम्मान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जब तक आपसी सम्मान बना रहेगा तभी यूनियन मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने आपसी तालमेल, अनुशासन और शालीन व्यवहार को यूनियन की सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में छोटी काशी मंडी शाखा कटौला के प्रधान जुकोब अली, सचिव राम सिंह, कोषाध्यक्ष शेरु और कटौला विद्या सागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यूनियन को मजबूत व अनुशासित रूप से चलाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें