फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में धंसा ट्रक, 14 घंटे बंद रही पंडोल सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। बैजनाथ-लडभड़ोल वाया पंडोल मार्ग पर रथैर के समीप एक ट्रक अचानक वाहन को पास देते समय कीचड़ में धंस गया। इसके चलते यह सड़क शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से लेकर शनिवार साढ़े 12 बजे तक बंद रही। इतने समय तक सड़क बंद रहने से मार्ग पर भारी जाम लग गया और वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी लंबी कतारें लग गईं। कुछ छोटे वाहन तो इस दौरान निकल गए लेकिन बड़े वाहनों को रातभर सड़क पर रुकना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, बाद में वाहनों को वाया चौबीन जाने की सलाह दी गई। इस दौरान वाहन चालकों और वाहनों में मौजूद लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसा रहने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बैजनाथ की ओर से एक ट्रक रथैर के पास वाहन को पास देते बार कीचड़ में धंस गया। इसके चलते शनिवार को 12:30 बजे तक यहां पर सड़क बंद रही। बहुत से बड़े वाहनों को देर रात से लेकर सुबह साढ़े बार बजे तक मार्ग के खुलने का इंतजार करना पड़ा। शनिवार साढ़े 12 बजे क्रेन से ट्रक को साइड में करके यातायात को बहाल किया गया।
सड़क का कुछ हिस्सा तंग होने की वजह से दिक्कत हुई। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण कुछ बसें और छोटी वाहन भी इस ट्रक की वजह से सड़क पर फंसे रहे। इस दौरान वाहनों को पंडोल से वाया चौबीन का रुख करना पड़ा। उधर, ममाण-बनांदर के प्रधान महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद क्षेत्र में हुई भारी बारिश से जमीन गीली होने के कारण देर रात को ट्रक का टायर रथैर के पास मिट्टी में धंस गया। गीली जमीन का अंदाजा चालक नहीं लगा पाया। इसके चलते कई वाहनों को सड़क पर फंसे रहना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को ट्रक को मार्ग से हटाया तब जाकर यह मार्ग खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें