फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क धंसने से मकान पर गिरा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
सुंदरनगर करसोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर छत पर गिरा ट्रक। स्त्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-करसोग सड़क पर जय देवी गुरुद्वारे के समीप सोमवार सुबह सड़क का हिस्सा धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक नीचे मकान की छत पर जा गिरा। सीमेंट से लदा ट्रक सुंदरनगर से करसोग जा रहा था। हादसे के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक लाला राम निवासी बनायक भोजपुर को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे ट्रक सीमेंट लेकर जा रहा था। सड़क धंसने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में मकान और ट्रक को नुकसान हुआ है। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सड़क धंसने के कारणों का भी पता लगा रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें