फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में ट्रक-कार की टक्कर में पांच घायल

Sat, 05 Nov 2016 10:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
हादसे में टूटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ललित चौक के समीप शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसों के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ओर से सुंदरनगर आ रही कार (एचपी52ए-4938) सामने से आ रहे ट्रक (एसपी12ए/6385) के साथ टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी शिनाख्त रिवालसर के चढ़ी गांव निवासी कुंदन लाल (80), महंती देवी (70) पत्नी कुंदल लाल, रीता देवी (40) पत्नी नोता राम, इंद्र कुमार (22) पुत्र नोता राम और धर्मप्रकाश (40) पुत्र देवी राम के रूप में हुई है। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. जावेद ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।    
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें