फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिध्यानी के समीप ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Thu, 18 Aug 2016 10:35 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। क्षेत्र के तहत कलखर-नेरचौक सड़क पर सिध्याणी के समीप ऊना से नेरचौक की तरफ आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। बुधवार देर रात 12 बजे के करीब हुए इस हादसे के 12 घंटे बाद वीरवार दोपहर शव को ट्रक के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात साढ़े बारह बजे के करीब ऊना से नेरचौक की ओर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रक चालक की पहचान जीत कुमार पुत्र रोशन निवासी अजनोली जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और रिवालसर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस हादसे के एक घंटे बाद मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण शव को ट्रक के नीचे से निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर ग्राम पंचायत सिध्यानी के उपप्रधान विद्या सागर ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता है।

बरसात के मौसम में नालियों की खुदाई और ल्हासे गिरने के कारण सड़क बदहाल हो गई है। इससे पहले भी इसी मोड़ पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। रिवालसर चौकी के प्रभारी बोध राज ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें