फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्रिवेणी लडभड़ोल बनी वॉलीबाल विजेता

विज्ञापन
लंबागांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में दमखम दिखाते​ ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। सूबेदार मेजर मुंशी राम राणा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों के 128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला त्रिवेणी लडभड़ोल और तलवाड़ के बीच खेला गया। त्रिवेणी लडभड़ोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि तलवाड़ की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

त्रिवेणी टीम के साहिल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि जयसिंहपुर कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने विजेता टीम को 11,000 रुपये और स्मृति चिह्न, उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और स्मृति चिह्न, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साहिल को 1,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
इस दौरान लंबागांव पंचायत के सात वार्डों की महिलाओं के लिए रस्साकसी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रस्साकसी में वार्ड नंबर पांच के पुरुष विजेता रहे, जबकि म्यूजिकल चेयर में वार्ड नंबर छह की गीता देवी विजेता बनीं। इस अवसर पर हिमांशु राणा, प्रवीण राणा, पंचायत प्रधान सुमन मैहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीलम चौहान और पंचायत समिति सदस्य अनीता सूद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें