फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वीजीसी में बलिदानी सुरेंद्र पाल को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के वीर अधिकारी, महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं एनसीसी कैडेट रहे बलिदानी सहायक सेनानी सुरेंद्र पाल सिंह गुलेरिया का 26वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। एनसीसी वायु सेना एवं आर्मी विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य एवं फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल ने की। उन्होंने शहीद के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की राह पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बलिदानी की पत्नी वीर नारी बीना गुलेरिया को महाविद्यालय एवं आईटीबीपी की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, आईटीबीपी के एएसआई जितेंद्र ठाकुर ने शहीद की वीरगाथा साझा करते हुए उनके अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों व कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेटों ने शहीद के स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें