फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय महाविद्यालय निहरी में इतिहास विभाग ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेजी विभाग से प्रो. डाॅ. लीलाधर रहे। कार्यक्रम में इतिहास विभाग से सहायक आचार्य शशि कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न छात्रों ने अपने-अपने भाषणों से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। संगीत विभाग के प्रो. ऋषभ भारद्वाज ने इन महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इनके योगदान का वर्णन किया। प्रो. कर्म सिंह ने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें