फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 15 नवंबर से मनेगा जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा एसटी मोर्चा ने की रूपरेखा साझा, केंद्र सरकार की योजनाओं पर दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इसे लेकर वीरवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रेस वार्ता की। मोर्चा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी के निर्देशानुसार यह आयोजन सभी संगठनात्मक जिलों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। उनके अनुसार, वर्ष 2014 में जनजातीय विकास का बजट 4,497 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 14,900 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत 24,104 करोड़ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79,156 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देश में 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भी संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें