फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर के पास गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर के समीप एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ की चपेट में आने से लोग बाल-बाल बच गए। सड़क पर यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हादसा पेश आया। आजीविका कमाने के लिए अस्थायी दुकानें सजा कर बैठे किसी भी कारोबारी को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

हादसे से कुछ घंटे पहले कारोबारियों ने यहां से अपना साजो-सामान हटा लिया था। बोर्ड की हाई वोल्टेज तारों को नुकसान पहुंचा है। इससे साथ लगते घरों की बिजली भी गुल हो गई। उधर, तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि मिनी सचिवालय के समीप पेड़ गिरने से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि बिजली के हाई वोल्टेज तारों को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें