सुंदरनगर के चौगान में खड़ी एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई बस। स्त्रोत: जागरूक पा
- फोटो : 1
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी के चौगान में बुधवार दोपहर अचानक गिरे पेड़ ने एक स्कूल बस और कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों वाहनों को करीब 1.30 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। दोपहर बाद तेज हवा और खराब मौसम के दौरान चौगान में खड़ा एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की भारी शाखाएं पास में खड़ी स्कूल बस और कार पर आ गिरीं। इससे दोनों वाहनों के शीशे टूट गए और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्कूल बस मालिक के अनुसार बस को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि कार को लगभग 30 हजार रुपये की क्षति पहुंची है। घटना के समय वाहनों में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ की शाखाओं को हटाने का काम शुरू किया। तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि वाहनों को हुए नुकसान की सूचना प्रशासन को मिली है। मामले की रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।