फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: परिवहन पेंशनरों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष अनूप चंद ने कहा है कि अक्तूबर की पेंशन, डीए और एरियर का भुगतान न होने से 8500 पेंशनरों में रोष है। प्रबंधन की ओर से केवल सेवारत कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर 3 प्रतिशत डीए और एरियर का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन के साथ किया है लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे वंचित रखा है।
विज्ञापन

21 नवंबर को शिमला मंडल के सभी पेंशनर शिमला स्थित मुख्यालय में पेंशन, डीए व एरियर न मिलने के विरोध में रोष व्यक्त करेंगे। यदि प्रबंधन ने अक्तूबर माह की पेंशन, डीए व एरियर का तुरंत भुगतान नहीं किया तो दूसरे चरण में मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के विधानसभा गृह क्षेत्रों नादौन या हरोली में विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया जाएगा। परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन की जिला इकाई की बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन में शनिवार को केडी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में करीब एक सौ पेंशनरों ने भाग लिया। जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर डीए व एरियर की घोषणा की थी। सरकार की ओर से इस माह वेतन व पेंशन के लिए केवल 50 करोड़ ही जारी किए जो प्रबंधन ने वेतन और डीए एवं एरियर पर खर्च कर दिए हैं। पेंशनरों को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। मुख्यमंत्री, वित्त सचिव और परिवहन सचिव से आग्रह है कि हर माह पेंशन के लिए अलग से समुचित राशि आवंटित की जाए। बैठक में महासचिव रोशन कटोच, चमन शर्मा, बलवंत सेन, लेख राज शर्मा ,तेज सिंह, जैदेव आदि पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें