फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर से चंबा जा रही परिवहन निगम की बस पधर में हो गई खराब

विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पधर में खराब हो जाने के बाद बस अड्डा जोगिंद्रनगर में सोमवार देर रात
विज्ञापन
खराब बस में भूखे, प्यासे 3 घंटों तक परेशान हुए यात्री
विज्ञापन


बस के जोगिंद्रनगर बस अड्डा न पहुंचने पर रात 11 बजे तक इंतजार करते रहे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर सुंदरनगर से चंबा जा रही परिवहन निगम की बस पधर के समीप अचानक खराब होने से बस में सवार करीब 40 यात्री तीन घंटे परेशान रहे। तय समय पर परिवहन निगम की बस जोगिंद्रनगर बस अड्डे में न पहुंचने से यहां पर भी यात्रियाें को बस के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम करीब 6 बजे सुंदरनगर से बाया मंडी होकर चंबा के लिए रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में अचानक तकनीकी खामी को देखते हुए बस चालक ने शाम करीब साढ़े सात बजे इसे पधर के नजदीक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में सवार कुछ स्थानीय रूटों के यात्रियों को परिवहन निगम की मनाली-अमृतसर बस में जोगिंद्रनगर तक भेज दिया। लेकिन पालमपुर, धर्मशाला और चंबा जाने वाले यात्रियों को पधर में ही करीब तीन घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात करीब साढ़े 11 बजे सुंदरनगर बस डिपो से परिवहन निगम की विशेष बस जब बस अड्डा जोगिंद्रनगर पहुंची तो अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल पाई। बता दें कि परिवहन निगम की यह लंबी दूरी की रात्रिकालीन बस हर रोज बस अड्डा जोगिंद्रनगर में करीब साढ़े आठ बजे पहुंच जाती थी। सोमवार को पधर के समीप तकनीकी खामी के चलते करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचने से बस में सवार यात्री भी बेहाल दिखे। इस बारे में मंडलीय प्रबंधन डिविजन धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से चंबा जा रही बस में पधर के समीप तकनीकी खामी आने से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान में पहुंचने में अधिक बिलंब न हो, इसलिए पहले परिवहन निगम की दूसरी बस में यात्रियों को जोगिंद्रनगर के लिए रवाना किया गया। सुंदरनगर बस अड्डे से भी विशेष बस बुलाकर धर्मशाला और चंबा के यात्री अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें