फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीआरसी सुंदरनगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र सुंदरनगर में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से 10 दिवसीय तृतीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें प्रदेशभर के 20 विशेष शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विशेष शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष मंजीत सिंह सैनी ने किया। उन्होंने सीआरसी सुंदरनगर के कार्यों एवं दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की चर्चा की।
विज्ञापन

भविष्य में समग्र शिक्षा तथा सीआरसी के बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कम से कम 5 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मनजीत सिंह सैनी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्थान के पार-दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के नैदानिक सह पुनर्वास मनोवैज्ञानिक शुभम मिश्र ने संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें