फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फुटबाल के विशेष खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर मंडी की ओर से सुंदरनगर की बीबीएमबी काॅलोनी में 12 और 13 अप्रैल को फुटबाल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें बीबीएमबी के डिप्टी चीफ इंजीनियर कश्मीर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्पेशल ओलंपिक भारत चैप्टर मंडी के अध्यक्ष जगदीश राणा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस शिविर में कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और जिला नाहन के करीब 40 खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों ने भाग लिया। यह शिविर विशेष खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले फुटबाल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए लगाया गया। इस शिविर से चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फुटबाल चैंपियनशिप के लिए भेजा जाएगा।
शिविर में मुख्य अतिथि ने सभी स्पेशल बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये स्पेशल बच्चे जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का जौहर बखूबी दिखाते हैं। इसलिए हमें भी इन बच्चों को आगे लाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें