फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर विजय स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
धर्मपुर में नौवीं व 11वीं की कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में बैठे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चों की परीक्षा ली गई। रविवार को स्कूल में खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई। दसवीं की आठ सीटों में प्रवेश हासिल करने के लिए 90 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। 11वीं की पांच सीटों के लिए भी 42 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन

धर्मपुर में डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेरिट पर प्रवेश मिलता है। बच्चों को 12वीं कक्षा की पढ़ाई तक एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य खर्च साईं इंटरनल फाउंडेशन के माध्यम से ही वहन किया जाता है। यहां नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा होती थी। अब विभिन्न कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए धर्मपुर में केंद्र बनाया गया है। नौवीं के लिए पूरे प्रदेश में सेंटर बनाए गए थे।
स्कूल के प्रशासक सुभाष चंद ने बताया कि यहां जिन बच्चों का प्रवेश होता है वह मेरिट के आधार पर ही होता है। खर्च साईं इंटरनल फाउंडेशन के सीईओ राजकुमार वर्मा की ओर से किया जाता है। स्कूल में बच्चों से कोई भी शुल्क वसूल नहीं किया जाता है। पाठशाला के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारियां भी करवाई जाएंगी। स्मार्ट क्लास रूम सहित खेल गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें