फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार नागरिक बनें प्रशिक्षु : सकीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई जोगिंद्रनगर में वीरवार को एंटी रैगिंग पर पुलिस विभाग की ओर से एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की। कार्यशाला में थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने प्रशिक्षुओं को पुलिस के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि प्रशिक्षुओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए पुलिस प्रशासन और संस्थान प्रबंधन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। उन्होंने सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में अभ्यर्थियों और प्रशिक्षुओं की अनावश्यक प्रताड़ना पर कानून के तहत मिलने वाले दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी। आईटीआई प्रधानाचार्य ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया और एंटी रैगिंग अधिनियम पर संस्थान में गठित कमेटी और प्रावधानों पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आईटीआई के प्रशिक्षुओं को अपने कौशल के आधार पर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में शिवा फाउंडेशन अध्यक्ष शिव वालिया विशेष अतिथि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें