फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनटीटी पदों पर तैनात की जाएं प्रशिक्षित महिलाएं

विज्ञापन
मंडी में एनटीटी अध्यपिकाएं जीवन ठाकुर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजती हुई  स्त्रोत  स्वयं
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश एनटीटी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को मंडी में कांग्रेस के प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से एनटीटी के पदों पर एनटीटी प्रशिक्षित महिलाओं को तैनात करने का आग्रह किया। जीवन ठाकुर ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि संघ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और शीघ्र नियुक्त देने के लिए मजबूती के साथ पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले एनटीटी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नर्सरी प्रशिक्षित संघ की अध्यक्ष वंदना गौतम ने की। बैठक में विशेष रूप से ओबीसी मोर्चा सराज के मंडल अध्यक्ष वीर सिंह भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक में सभी एनटीटी प्रशिक्षित महिलाओं को व्रिज कोर्स करवाकर पात्र बनाया जाए। एनटीटी प्रशिक्षित महिलाएं 25 साल से नौकरी का इंतजार कर रही हैं। अगर सरकार एनटीटी के पदों पर अन्य श्रेणी को शामिल करेगी तो इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, सीमा ठाकुर, मीरा देवी, पूनम गौतम, नीरजा शर्मा, कौशल्या देवी, सरला देवी, कमलेश कुमारी, माया देवी, सीमा ठाकुर, सरोज कुमारी, विजय कुमारी और सीमा देवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें