फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह से खोती नाला तक बढ़ा यातायात दबाब, अतिरिक्त पुलिस कर्मी किए तैनात

विज्ञापन
पंडोह के कैंची मोड़ पर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नववर्ष के उपलक्ष्य पर कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे पर्यटकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में सैलानी पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे मंडी जिले के पंडोह से लेकर खोती नाला तक यातायात दबाव बढ़ गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और संभावित जाम की स्थिति बनने से पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

पंडोह से खोती नाला तक पहले जहां केवल 5 पुलिस जवान यातायात संभाल रहे थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी है। रविवार को 10 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस जवानों की तैनाती पंडोह से आगे बांध के पास, सेल्फी पॉइंट, कैंची मोड़, संवेदनशील स्लाइड पॉइंट, जोगणी माता मंदिर क्षेत्र और खोती नाला तक की गई है। जवान दो शिफ्टों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक।
इसी दौरान रविवार को खोती नाला के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ओवरटेक करते समय सड़क किनारे नाली में फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए एकतरफा यातायात बाधित हुआ। इस कारण हणोगी टनल तक भारी जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को नाली से सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद जाम को भी बहाल किया गया। वाहन मालिक श्याम कुमार ने मौके पर मौजूद पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन

....

नववर्ष के चलते वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पर्यटकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

-साक्षी वर्मा, एसपी मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें