फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व सांसद के बेटे की गाड़ी से लाल बत्ती उतारी

Thu, 19 May 2016 11:11 PM IST
मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। मंडी जिले के तत्तापानी में लालबत्ती लगी एक गाड़ी का करसोग पुलिस ने चालान काटा है। गाड़ी यूपी के पूर्व सांसद की बताई जा रही है। गाड़ी में पूर्व सांसद का बेटा और उसका दोस्त सवार थे। एक अन्य युवती भी गाड़ी में सवार थी। पुलिस ने गाड़ी की बत्ती उतारकर चालक को दो हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह थाना करसोग पुलिस को सूचना मिली की तत्तापानी क्षेत्र में लालबती लगी गाड़ी घूम रही है और गाड़ी चालक सायरन का भी इस्तेमाल कर रहा है। सूचना मिलते ही करसोग थाना पुलिस ने तत्तापानी नाका बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए।

नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने गाड़ी को रोका। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर लाल बत्ती को उतारा। गाड़ी में सक्षम पुत्र राम चंद निवासी गोमतीनगर लखनऊ, मुकेश सक्सेना पुत्र सूरज प्रकाश सक्सेना निवासी ज्योति कुंज लखनऊ और एक युवती सवार थे। पुलिस ने गाड़ी से बत्ती उतार कर गाड़ी चालक को दो हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। एसएचओ सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें