फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश-बर्फबारी से 144 बस रूटों पर यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वीरवार रात से हो रही बर्फबारी और बारिश से मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों में पथ परिवहन निगम के 144 बस रूट बाधित हो गए हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी डिपो के 25 रूट प्रभावित हुए है। इसके साथ सुंदरनगर बस डिपो के आठ, धर्मपुर डिपो के छह, सरकाघाट बस डिपो के 27 रूट, कुल्लू के 36 बस रूट तथा केलांग बस डिपो के 42 रूटों पर बर्फबारी व बारिश से यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन

इधर, पथ परिवहन निगम की 57 बसें बर्फबारी व बारिश की वजह से बीच रास्तों में फंस गई है। इनमें कुल्लू डिपो की 18 बसें हैं। इसी तरह केलांग डिपो की एक, सुंदरनगर बस डिपो की 11, सरकाघाट डिपो की पांच, मंडी डिपो की 21 बसें तथा धर्मपुर बस डिपो की एक बस बर्फबारी व सड़क मार्ग खराब होने की वजह से बीच रास्ते में फंस गई है। पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि बसों को निकालने के लिए सड़कों को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें