जोगिंद्रनगर में हाईवे जाम होने के दौरान थमी वाहनों की रफ्तार। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जाम लगने से यात्रियों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
शहर की सरकाघाट सड़क पर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन चौक और गरोड़ू तक हाईवे पर दोनों ओर दुकानदारी सजाने से यातायात प्रभावित हुआ। पठानकोट चौक से लक्ष्मी बाजार और बिलिंग कांप्लेक्स की ओर जाने वाली सड़क पर भी यातायात बीच-बीच में प्रभावित रहा। डीएसपी देवराज ने बताया कि यातायात बहाल करने के लिए पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं।