फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 109 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध, 284 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
निहरी पंडार सड़क में बर्फ हटाता लोक निर्माण विभाग ।स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में बर्फबारी से दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। यातायात व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं लौट पाई है। जिले में 109 सड़कें बाधित चल रही है। सबसे अधिक सराज क्षेत्र में 60 सड़कें बंद हैं। करसोग में 12, गोहर में 10, थलौट में 10, सुंदरनगर में 5 तथा पधर में 12 सड़कों पर वाहन नहीं दौड़ रहे हैं। सड़कें बाधित होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा 284 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। गोहर क्षेत्र में सबसे अधिक बुरा हाल है। यहां पर 126 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद है। मंडी में 8, सुंदरनगर में 45, करसोग में 51, सरकाघाट में 3 जोगिंद्रनगर में 21 तथा थलौट डिवीजन में 30 विद्युत ट्रांसफार्मर बर्फबारी और बारिश के कारण बंद पड़े हैं। सुंदरनगर क्षेत्र की छह पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं।
परिवहन निगम की भी बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दी है। मंडी बस डिपो से विभिन्न रूटों पर जाने वाली पांच बसें बर्फबारी के बीच फंसी है। मंडी डिपो के 17 बस रूट पूरी तरह बंद है। सुंदरनगर डिपो की 7 बसें भी बीच रास्ते में फंसी है। 12 विभिन्न रूटों पर यातायात बंद है। सरकाघाट की एक बस भी फंसी है।
विज्ञापन

...
बर्फबारी और बारिश से बिजली, पानी बहाल करने के लिए मशीनरी जुटी हुई है। सड़कों को बहाल करने का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। -अपूर्व देवगन, उपायुक्त, मंडी
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें