सुंदरनगर के महावीर पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि विधायक राकेश जमवा
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल की प्रबंध निदेशक अनुराधा जैन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य समेत ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति दी। विशेष रूप से रामायण की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश जम्वाल ने कहा कि महावीर स्कूल न केवल एक शिक्षण संस्थान है बल्कि इस संस्थान से निकले मेधावी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में इस स्कूल का अहम योगदान है। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें वान्या शर्मा, शिवांश शर्मा, ऋषिता सेन, सक्षम, एंजल, सुशील, पुनीत पलक, अनुराग, सुहाना, सिमरन, उदय चड्ढा, कशिश शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और अभिभावकों के साथ कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। संवाद