मंडी में दिवाली पर फुलझड़ी करती महिला व अन्य। संवाद
मंडी। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में रियासतकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया। इसका शुभारंभ राज देवता माधो राय के विधिवत पूजन के साथ किया गया। पूजा के उपरांत राज राजेश्वरी माता महालक्ष्मी की प्रतिमा को ऐतिहासिक सेरी मंच के परिसर में सुसज्जित वेदी पर स्थापित किया गया।
यहां पर राज राजेश्वरी माता महालक्ष्मी का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने घास के बने कहुओं को जलाकर पारंपरिक रस्म निभाई। महापौर ने सभी नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए नशे से दूर रहने व ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। संवाद