फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में झूले लगाने जा रहे कारोबारी की ट्रैक्टर हादसे में मौत

Tue, 16 May 2017 10:53 PM IST
मंडी
विज्ञापन
जंजैहली के समीप जंजैहली-छतरी सड़क पर खाई से लुढ़का ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। सराज उपमंडल मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर झालरू मोड़ पर कुथाह मेले में झूले लगाने जा रहे अमृतसर के कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर लेकर कारोबारी अपने दो दोस्तों के साथ मेला स्थल की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अवतार सिंह (40) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी खलचौया तहसील बाबा बकाल साहिब अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह अपने दोस्तों के साथ आनी मेले से कुथाह के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर में झूले का सामना लोड था। जंजैहली से पहले झालरू मोड़ में ट्रैक्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी अमन दीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह और सिमरन सिंह पुत्र बलबिंद्र सिंह खलचियां ने छलांग लगाकर जान बचाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने मौके पर जाकर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें